Posts

युवा नेता सुनील साहू को बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण ओबीसी विभाग के अध्यक्ष बने

Image
सुनील साहू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण (ओबीसी विभाग) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। संगठन ने इसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण फैसला माना है। सुनील साहू लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। छात्र राजनीति से लेकर युवा कांग्रेस तक उन्होंने युवाओं, किसानों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और जमीनी पकड़ के चलते क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील साहू सामाजिक और राजनीतिक रूप से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनकी पत्नी भी नगर पालिका बोदरी से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी हैं। संगठन के प्रति समर्पण और आमजन से सीधे जुड़ाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र में साहू समाज को प्रभावशाली मतदाता वर्ग माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा...

अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान, आंदोलन की चेतावनी

Image
सिरगिट्टी क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्रवासियों ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल सिरगिट्टी जोन के सहायक यंत्री को चेतावनी पत्र सौंपकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।पत्र में कहा गया है कि पिछले कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के दिन और रात में बार-बार बिजली बंद की जा रही है। रविवार रात स्थिति और भी खराब रही, जब हर 5 से 10 मिनट में बिजली काटी और चालू की जाती रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बार-बार बिजली आने-जाने से टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि समय पर बिजली बिल जमा किया जा रहा है, तो विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने में क्यों विफल हो रहा है।स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाकर स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता विद्युत कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रश...

सिरगिट्टी क्षेत्र के प्रमुख अंडरब्रिज को 45 दिनों के लिए बंद करने के फैसले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Image
बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के प्रमुख अंडरब्रिज को 45 दिनों के लिए बंद करने के फैसले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सिरगिट्टी–तारबहार अंडरब्रिज को 1 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक मेंटेनेंस कार्य के लिए बंद किया जाएगा, जिसे आमजन ने अनुचित बताया है। यह अंडरब्रिज सिरगिट्टी, नगपुरा, धमनी सहित आसपास के कई गांवों को बिलासपुर शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।  प्रतिदिन हजारों लोग रोजगार, व्यापार और पढ़ाई के लिए इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। ऐसे में अचानक 45 दिनों के लिए मार्ग बंद किए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस निर्णय से उन्हें वैकल्पिक मार्ग के रूप में चुचुहियापारा अंडरब्रिज का उपयोग करना पड़ेगा, जो करीब 4 किलोमीटर दूर है। इससे रोजाना लगभग 8 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होगी। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि बिना पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था के यह निर्णय लिया गया है। पहले से ही पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती की...

बिलासपुर में एक परिवार ने पुलिस और राजस्व अमले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थी रवि यादव के अनुसार, 18 मार्च 2026 की सुबह तहसील के माल जमादार और पुलिसकर्मी, किशोर राय के साथ उनके घर पहुंचे और बिना वैधानिक आदेश के एक्सीवेटर से तोड़फोड़ शुरू कर दी

Image
बिलासपुर में एक परिवार ने पुलिस और राजस्व अमले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थी रवि यादव के अनुसार, 18 मार्च 2026 की सुबह तहसील के माल जमादार और पुलिसकर्मी, किशोर राय के साथ उनके घर पहुंचे और बिना वैधानिक आदेश के एक्सीवेटर से तोड़फोड़ शुरू कर दी,प्रार्थी ने न्यायालय के दस्तावेज दिखाकर कार्रवाई रोकने का निवेदन किया, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। रवि यादव जब शिकायत दर्ज कराने थाना सिविल लाइन पहुंचे, तो उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई और सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक थाने में बैठाए रखा गया। इस दौरान घर में तोड़फोड़, सामान फेंकने और परिवार के साथ धक्का-मुक्की की गई, जिससे उनकी पत्नी कुसुम यादव बेहोश हो गईं, बच्चों में भी डर का माहौल है जिससे उनकी पत्नी कुसुम यादव बेहोश हो गईं, बच्चों में भी डर का माहौल है। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह जब एसपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश,लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई, उन्होंने उक्त मामले में प्रशासन से उचित जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

तुर्काडीह में मंदिर सीमांकन को लेकर बढ़ी हलचल रास्ते के विवाद के बीच प्रशासन ने शुरू की नाप-जोख

Image
बिलासपुर के ग्राम पंचायत तुर्काडीह में स्थित माता चौराहा मंदिर के सीमांकन को लेकर सोमवार को प्रशासनिक हलचल तेज रही। बिलासपुर तहसील कार्यालय से पटवारी और राजस्व निरीक्षक की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर की जमीन की नाप-जोख शुरू की। बताया जा रहा है कि मंदिर से गांव की ओर जाने वाले रास्ते को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों और पंचायत के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी विवाद के समाधान के लिए प्रशासन की मौजूदगी में सीमांकन प्रक्रिया कराई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सही सीमांकन के बाद मंदिर परिसर की वास्तविक जमीन और रास्ते की स्थिति साफ हो सकेगी, जिससे लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म होने की उम्मीद है। सरपंच प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील कार्यालय में जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू कराई गई है, ताकि भविष्य में पंचायत यहां विकास कार्य करा सके।

तखतपुर ग्रामीण ब्लॉक को मिला नया प्रभारी, अमित यादव को मिली जिम्मेदारी

Image
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए अमित यादव को तखतपुर (ग्रामीण ब्लॉक) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला बिलासपुर ग्रामीण के प्रभारी शैलेश नीतिन त्रिवेदी एवं जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल के मार्गदर्शन में की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने अमित यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के वरिष्ठ नेताओं—डॉ. चरण दास महंत, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, देवेंद्र यादव—ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अमित यादव संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यकर्ताओं में भी इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने नए प्रभारी को शुभकामनाएं दी हैं।

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लापरवाही, फिर भी रोजाना वसूला जा रहा शुल्क—वार्ड 10 के लोगों में नाराज़गी

Image
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10, गुरु गोविंद सिंह नगर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले एक साल से कचरा संग्रहण का कार्य नियमित रूप से नहीं हो रहा है, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।मिली जानकारी के अनुसार, कचरा कलेक्शन वाहन 3 से 4 दिनों में केवल एक दिन ही पहुंच रहे हैं, जबकि निर्धारित शुल्क रोजाना के हिसाब से वसूला जा रहा है। इस स्थिति से परेशान होकर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों से समाधान की मांग कर रहे हैं।इस संबंध में महापौर को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि जब नियमित रूप से कचरा कलेक्शन की सेवा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, तो शुल्क वसूली पर पुनर्विचार किया जाए। नागरिकों का कहना है कि उन्हें न तो समय पर सेवा मिल रही है और न ही उनके साथ न्याय हो रहा है।ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि नगर निगम इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करे, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को राहत मिल सके।इस मुद्दे की प्रतिलिपि नगर निगम...

120 दिन से जारी जंग: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” में अपने आशियाने के लिए डटे लोग घर बचाने की जिद: लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन 120 दिन पार, संघर्ष जारी

Image
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर क्षेत्र के लिंगियाडीह में पिछले १२० दिनों से लगातार अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की कमाई से बनाए गए आशियाने को बचाने की लड़ाई है। लिंगियाडीह के सैकड़ों परिवार पिछले तीन महीनों से सड़क पर बैठकर अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इन परिवारों का कहना है कि उन्होंने वर्षों की मेहनत, खून-पसीने की कमाई और उम्मीदों के सहारे अपने घर बनाए हैं। इन घरों में केवल ईंट-पत्थर नहीं, बल्कि उनकी यादें, भावनाएं और भविष्य की उम्मीदें भी बसती हैं। धरना स्थल पर हर दिन महिलाएं, बुजुर्ग और युवा एक साथ बैठकर अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे किसी टकराव या विवाद की राह नहीं चाहते, बल्कि सरकार से संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की अपेक्षा रखते हैं। उनका मानना है कि किसी भी निर्णय से पहले वहां रहने वाले लोगों की भावनाओं और परिस्थितियों को समझना आवश्यक है। 4 माह से जारी यह आंदोलन अब केवल एक स्थानीय मुद्दा नहीं रहा, बल्कि यह आम न...

बिलासपुर में बड़ा खुलासा! नियमों को ताक पर रखकर पास हुआ बिल्डिंग नक्शा? 60 की जगह 90 फ्लैट निर्माण से मचा हड़कंप, प्रशासनिक मिलीभगत के आरोप

Image
बिलासपुर शहर में भवन निर्माण की अनुमति प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। तालापारा स्थित अज्ञेय नगर में संचालित मेसर्स अनंत रियाल्टी प्रोजेक्ट में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी कर निर्माण की अनुमति देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 60 फ्लैट की स्वीकृति के स्थान पर 90 फ्लैट और अतिरिक्त मंजिलों के साथ नक्शा पास कर दिया गया, जिससे नगर निगम और नगर ग्राम निवेश (टी एंड सीपी) के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।  यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित 177 अवैध संस्थानों का मुद्दा भी जोर-शोर से उठ चुका है। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की घोषणा की है। एरिया स्टेटमेंट और नक्शे में बड़ा अंतर जानकारी के मुताबिक मेसर्स अनंत रियाल्टी प्रोजेक्ट के बिल्डर नमन गोयल ने अनुमोदन के लिए जो एरिया स्टेटमेंट प्रस्तुत किया, उसमें केवल चार मंजिलों पर 60 फ्लैट निर्माण का उल्लेख किया गया था। लेकिन उसी प्रोजेक्ट के स्वीकृत नक्शे में फ्लैटों की ...

मोपका के ठाकुर देव मंदिर में होली मिलन व फाग महोत्सव, पारंपरिक गीतों से रंगीन हुआ माहौल

Image
होली के पावन अवसर पर मोपका स्थित ठाकुर देव मंदिर परिसर में रविवार 15 मार्च 2026 को भव्य होली मिलन समारोह एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम रात 10 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के लोग परिवार सहित शामिल होकर रंगों के इस उत्सव का आनंद लेते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह होली के रंग में रंग दिया। प्रसिद्ध प्रस्तोता नीलकमल वैष्णव “सतरंगी रे” ने अपनी विशेष प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके गीतों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। आयोजन का उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारा, प्रेम और होली की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में आकाश जितेन्द्र यादव (सचिव जिला कांग्रेस कमेटी एवं अध्यक्ष बिलासपुर बस संघ) और समस्त यादव परिवार की ओर से क्षेत्रवासियों को सहपरिवार आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर कोको पाड़ी, राजेंद्र शुक्ला, राकेश यादव, लक्ष्मीनाथ साहू, राजेंद्र साहू, गौरीशंकर यादव, पूर्व पार्षद राजेंद्र यादव सहित कांग्रेस...

चर्चित बिल्डर और कांग्रेस नेत्री के पति गौरव तिवारी को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Image
बिलासपुर। चर्चित बिल्डर और कांग्रेस नेत्री के पति गौरव तिवारी को सरकंडा पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक अभद्र वीडियो वायरल करने के मामले में आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें नगर निगम कर्मचारियों द्वारा महिला के साथ विवाद होता दिखाई दे रहा है, जिसे चर्चित बिल्डर ने सोशल मीडिया हैडल पर अपलोड किया है.. स्थानीय सूत्रों की माने तो गौरव तिवारी द्वारा कॉलोनी में जाकर महिलाओं के बीच अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौच किया गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंची नगर निगम के साथ जमकर हुज्जतबाजी की गई थी,  बताया जा रहा है कि होली के पहले ही शहर में राजनीतिक सुरूर चरम पर पहुंच गया है और क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री के पति द्वारा इस तरह का व्यवहार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.. रसूख की आड़ में चर्चित बिल्डर गौरव तिवारी द्वारा अशांति फैलाने का आरोप भी लगता नजर आ रहा है बहरहाल जानकारी के मुताबिक देर रात सरकंडा पुलिस ने गौरव तिवारी को हि...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा: विकास एंथोनी बने दक्षिण मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यसमिति

Image
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग प्रभारी, सहप्रभारी और जिला प्रभारी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया। भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप की सहमति से जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो. हनीफ एवं मंडल अध्यक्ष श्री एस. श्रीनिवास राव की सिफारिश से मंडल अध्यक्ष विकास एंथोनी ने नई कार्यसमिति की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष (दक्षिण मंडल): श्री विकास एंथोनी पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम संगठन की नीतियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

बिलासपुर। यादव समाज द्वारा आयोजित यादव प्रीमियर लीग (YPL) सीजन-1 के नौवें दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया

Image
बिलासपुर। यादव समाज द्वारा आयोजित यादव प्रीमियर लीग (YPL) सीजन-1 के नौवें दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। पूरे दिन चले चार रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैदान में खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता और उत्साह का भी अद्भुत नजारा देखने को मिला। पहला मुकाबला विनायक 11 और बजरंग 11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः विनायक 11 ने बेहतर रणनीति और सटीक प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच साईं 11 बनाम सुदर्शन 11 के बीच हुआ। इस मुकाबले में साईं 11 की टीम शुरू से ही आक्रामक नजर आई और शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी के दम पर सुदर्शन 11 को पराजित कर जीत अपने नाम कर ली। तीसरा क्वार्टर फाइनल तीसरे मुकाबले में बोल बम 11 और संकटमोचन 11 आमने-सामने थे। यह मैच काफी रोमांचक रहा और आखिरी क्षण तक दर्शकों की धड़कनें बढ़ाता रहा। अंत में बोल बम 11 ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।चौथ...

यादव प्रीमियर लीग (YPL) के पहले सीजन का छठवां दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए पूरी तरह यादगार रहा। दिन की शुरुआत से लेकर अंतिम मुकाबले तक मैदान पर जबरदस्त उत्साह, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। छठवें दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।

Image
यादव प्रीमियर लीग (YPL) के पहले सीजन का छठवां दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए पूरी तरह यादगार रहा। दिन की शुरुआत से लेकर अंतिम मुकाबले तक मैदान पर जबरदस्त उत्साह, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। छठवें दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। दिन का पहला मुकाबला कृष्ण 11 और संकटमोचन 11 के बीच खेला गया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंततः संकटमोचन 11 ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासित और आक्रामक क्रिकेट खेला, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। दूसरा मुकाबला बाला जी 11 और माधव 11 के बीच खेला गया। इस मैच में माधव 11 की टीम पूरी तरह हावी नजर आई और दमदार प्रदर्शन के दम पर माधव 11 ने शानदार जीत दर्ज की। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम का संतुलन साफ दिखाई दिया।दिन का तीसरा मुकाबला साईं 11 और महामाया 11 के बीच खेला गया। इस मुकाबले में साईं 11 ने संयमित और रणनीतिक खेल दिखाते हुए महामाया 11 को पराजित किया और जीत हासिल की। अंतिम मैच...

बिलासपुर यादव प्रीमियम लीग (YPL) सीजन-1 अपने रोमांचक मुकाबलों और जोशीले माहौल के साथ लगातार चर्चा में बना हुआ है। टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेले गए चार मुकाबलों ने क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर रोमांच दिया। मैदान पर खिलाड़ियों का जज्बा, दर्शकों की तालियां और आयोजकों की शानदार व्यवस्थाओं ने इस दिन को यादगार बना दिया।

Image
यादव प्रीमियम लीग (YPL) सीजन-1 अपने रोमांचक मुकाबलों और जोशीले माहौल के साथ लगातार चर्चा में बना हुआ है। टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेले गए चार मुकाबलों ने क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर रोमांच दिया। मैदान पर खिलाड़ियों का जज्बा, दर्शकों की तालियां और आयोजकों की शानदार व्यवस्थाओं ने इस दिन को यादगार बना दिया। पांचवें दिन का पहला मुकाबला  विनायक आर्मी 11  और  कृष्णा 11  के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष वाले इस मैच में विनायक आर्मी 11 ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में  बोल बम 11  और  माधव 11  आमने-सामने रहे, जहां बोल बम 11 की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। दिन का तीसरा मैच  सुदर्शन 11  और  विष्णु 11  के बीच खेला गया। इस मैच में सुदर्शन 11 की टीम ने संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं चौथा और अंतिम मुकाबला  साईं 11  और  नृसिंह देव 11  के मध्य खेला गया, जिसमें नृसिंह देव 11 की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। ...

बिलासपुर मुस्लिम समाज का इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग (2026) का खुशनुमा माहौल में हुआ आगाज,क्रिकेट के लिए अच्छी पहल रही,

Image
बिलासपुर शहर के मध्य स्थित गांधी चौक मिनी स्टेडियम मेंइंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग (2026)का शानदार आगाज हुआ !इस मौके पर मुख्य अतिथि तखतपुर के वरिष्ठ विधायक धरमजीत सिंह जी विशिष्ट अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जनाबमखमूर इकबाल खान जी,बिलासपुर महापौर श्रीमति पूजा विधानी जीएवं फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के चेयरमैन श्री प्रिंस भाटिया जीशहजादी कुरैशी पार्षद नगर निगम बिलासपुरदुलारे भाई कांग्रेसी नेता व समाज सेवी बिलासपुर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा (रायपुर) भाई जीशान सिद्दीकी जीजिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुरग्रामीण,,, मुशर्रफ खान जीबिलासपुर ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री श्री वासित अलीबिलासपुर ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भाई एजाज खानजिला सोशल मीडिया सह प्रभारी भाई फारूक शेखसहित मोर्चा के पदाधिकारी गण, कांग्रेस के वरिष्ठ मुस्लिम नेताओ व मुस्लिम समाज केवरिष्ठजनों के गरिमामय उपस्थिति में मुस्लिम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ

यादव प्रीमियम लीग के शानदार सीजन-1 का चौथा दिन खेल प्रेमियों के लिए खास रहा। दिन की शुरुआत से ही मैदान में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और दर्शकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। चौथे दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

Image
बिलासपुर। यादव प्रीमियम लीग के  शानदार सीजन-1  का चौथा दिन खेल प्रेमियों के लिए खास रहा। दिन की शुरुआत से ही मैदान में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और दर्शकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। चौथे दिन कुल  तीन मुकाबले  खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दिन का  पहला मुकाबला  महामाया 11 और नरसिंगदेव 11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें  नरसिंगदेव 11  ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। इस मुकाबले के मुख्य अतिथि  सिद्धांशु मिश्रा (जिलाध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी)  रहे। उनके साथ  मोनू सरोज यादव (सरपंच) , दुलारे भाई, शेरू असलम, अनस खोखर की विशेष उपस्थिति रही। दूसरा मुकाबला  सुदर्शन 11 और महाकाल 11 के बीच खेला गया। इस मैच में  सुदर्शन 11  ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली जीत दर्ज की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में  महेंद्र गंगोत्री (जिलाध्यक्ष, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी) ,  प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मि...

एकजुटता, समरसता और रिश्तों की मजबूती का संदेश देता विश्वकर्मा लोहार समाज का परिचय सम्मेलन।”

Image
सकरी। छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा लोहार समाज द्वारा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से सकरी स्थित समाज भवन में भव्य पारिवारिक मिलन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस सम्मेलन में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी समरसता बढ़ाना, पारिवारिक रिश्तों को सुदृढ़ करना और नई पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक जड़ता को दूर कर संगठित समाज निर्माण का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के करीब 120 परिवारों ने पंजीयन कर सहभागिता निभाई। इस पहल के माध्यम से योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों को एक-दूसरे से परिचित होने का अवसर मिला। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के परिचय सम्मेलन उन परिवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं, जो अपने बच्चों के लिए योग्य और संस्कारित रिश्ते की तलाश में रहते हैं। यह सम्मेलन पारदर्शी, भरोसेमंद और सामाजिक रूप से स्वीकार्य माध्यम बनकर उभरा है। ...

बिलासपुर में 'यादव प्रीमियर लीग' का भव्य आयोजन: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के बीच द्वारिकाधीश-11 और विनायक-11 की जीत

Image
यादव समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा-अर्चना और आशीर्वाद के साथ बिलासपुर में 'कृष्ण सेना यादव समाज' द्वारा आयोजित यादव प्रीमियर लीग (YPL) रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा दिन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के तीसरे दिवस के प्रथम पारी में सोनल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दूसरी पारी के दौरान अजय यादव (जिला उपाध्यक्ष, भाजयुमो बिलासपुर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि गीता यादव (सभापति एवं जनपद सदस्य, जनपद पंचायत तखतपुर) अन्य मुकाबलों के दौरान बबलू कश्यप (मंडल पश्चिमी) मुख्य अतिथि, महेश यादव विशिष्ट अतिथि तथा नगर निगम बिलासपुर के पूर्व पार्षद विजू विजय यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, अन्य मुकाबलों के दौरान बबलू कश्यप (मंडल पश्चिमी) मुख्य अतिथि, महेश यादव विशिष्ट अतिथि तथा नगर निगम बिलासपुर के पूर्व पार्षद विजू विजय यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बिलासपुर के पूर्व पार्षद विज...

बिलासपुर में ‘यादव प्रीमियर लीग’ का शानदार आगाज: खेल के साथ सामाजिक एकता का संदेश

Image
कृष्ण सेना यादव समाज, बिलासपुर द्वारा आयोजित 'यादव प्रीमियर लीग' (YPL) रात्रिकालीन टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम वर्ष के दूसरे दिन, 5 फरवरी को खेल और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। अतिथियों का आगमन और उत्साहवर्धन कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भुवनेश्वर यादव (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय यादव महासभा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शंकर यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता(शहर) एवं ऋषभ चतुर्वेदी(ग्रामीण) ने की। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस आयोजन को सामाजिक एकजुटता और युवाओं को मंच प्रदान करने वाला एक सराहनीय प्रयास बताया। मैदान पर रोमांच: दूसरे दिन के परिणाम मैदान पर टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे:प्रथम मैच: विनायक 11 बनाम संकटमोचन 11 के बीच खेला गया, जिसमें विनायक 11 ने प्रकाश यादव के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 5 रनो...