बिलासपुर यादव प्रीमियम लीग (YPL) सीजन-1 अपने रोमांचक मुकाबलों और जोशीले माहौल के साथ लगातार चर्चा में बना हुआ है। टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेले गए चार मुकाबलों ने क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर रोमांच दिया। मैदान पर खिलाड़ियों का जज्बा, दर्शकों की तालियां और आयोजकों की शानदार व्यवस्थाओं ने इस दिन को यादगार बना दिया।
पहले मैच के दौरान कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में टीम मानवता से अभिषेक ठाकुर, अभिषेक शर्मा, राम रसोई से राजीव अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल मिश्रा मौजूद रहे। इसके अलावा रोशन सिंह (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, युवा मोर्चा), महर्षि बाजपेई (जिला उपाध्यक्ष), अंकित गुप्ता (जिला मंत्री), मोनू रजक, राहुल सिंह, अमर सिंह, देवशीष, साहिल कश्यप, टिक्कू ताम्रकार सहित युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।,कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र यादव, शरद यादव, विजय यादव, मंजीत यादव, छोटू यादव, आकाश यादव ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन से जुड़े प्रमुख सदस्यों में सीएमडी जीतू यादव, दीपक यादव, भोला यादव, आयुष यादव, तरुण यादव, विक्की यादव, देवेंद्र यादव, आशीष यादव, विलास यादव, पुकार यादव, सन्नी यादव, अवि यादव, वीके यादव, राजा यादव, शुभ, सुजल, सतेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कृष्ण सेना यादव समाज के सदस्य उपस्थित रहे।यादव प्रीमियम लीग के पांचवें दिन का यह आयोजन खेल, सामाजिक सहभागिता और युवा ऊर्जा का बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया, जहां हर मुकाबले में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल भावना भी देखने को मिली।
Comments
Post a Comment