डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लापरवाही, फिर भी रोजाना वसूला जा रहा शुल्क—वार्ड 10 के लोगों में नाराज़गी

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10, गुरु गोविंद सिंह नगर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले एक साल से कचरा संग्रहण का कार्य नियमित रूप से नहीं हो रहा है, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।मिली जानकारी के अनुसार, कचरा कलेक्शन वाहन 3 से 4 दिनों में केवल एक दिन ही पहुंच रहे हैं, जबकि निर्धारित शुल्क रोजाना के हिसाब से वसूला जा रहा है। इस स्थिति से परेशान होकर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों से समाधान की मांग कर रहे हैं।इस संबंध में महापौर को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि जब नियमित रूप से कचरा कलेक्शन की सेवा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, तो शुल्क वसूली पर पुनर्विचार किया जाए। नागरिकों का कहना है कि उन्हें न तो समय पर सेवा मिल रही है और न ही उनके साथ न्याय हो रहा है।ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि नगर निगम इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार करे, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को राहत मिल सके।इस मुद्दे की प्रतिलिपि नगर निगम आयुक्त और जोन क्रमांक 02 के जोन आयुक्त को भी भेजी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

मोपका के ठाकुर देव मंदिर में होली मिलन व फाग महोत्सव, पारंपरिक गीतों से रंगीन हुआ माहौल

तुर्काडीह में मंदिर सीमांकन को लेकर बढ़ी हलचल रास्ते के विवाद के बीच प्रशासन ने शुरू की नाप-जोख

एकजुटता, समरसता और रिश्तों की मजबूती का संदेश देता विश्वकर्मा लोहार समाज का परिचय सम्मेलन।”