भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा: विकास एंथोनी बने दक्षिण मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यसमिति
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग प्रभारी, सहप्रभारी और जिला प्रभारी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया।भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप की सहमति से जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो. हनीफ एवं मंडल अध्यक्ष श्री एस. श्रीनिवास राव की सिफारिश से मंडल अध्यक्ष विकास एंथोनी ने नई कार्यसमिति की घोषणा की।
मंडल अध्यक्ष (दक्षिण मंडल): श्री विकास एंथोनी
पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम संगठन की नीतियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
Comments
Post a Comment