यादव प्रीमियम लीग के शानदार सीजन-1 का चौथा दिन खेल प्रेमियों के लिए खास रहा। दिन की शुरुआत से ही मैदान में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और दर्शकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। चौथे दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

बिलासपुर। यादव प्रीमियम लीग के शानदार सीजन-1 का चौथा दिन खेल प्रेमियों के लिए खास रहा। दिन की शुरुआत से ही मैदान में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और दर्शकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। चौथे दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांच से भर दिया।दिन का पहला मुकाबला महामाया 11 और नरसिंगदेव 11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें नरसिंगदेव 11 ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। इस मुकाबले के मुख्य अतिथि सिद्धांशु मिश्रा (जिलाध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी) रहे। उनके साथ मोनू सरोज यादव (सरपंच), दुलारे भाई, शेरू असलम, अनस खोखर की विशेष उपस्थिति रही।

दूसरा मुकाबला सुदर्शन 11 और महाकाल 11 के बीच खेला गया। इस मैच में सुदर्शन 11 ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली जीत दर्ज की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में महेंद्र गंगोत्री (जिलाध्यक्ष, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी)प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्राउपाध्यक्ष कांति दुबे, भावेन्द्र गंगोत्री, शशांक मिश्रा, विकास सिंह, राजू यादव, सुनील साहू, अर्पित केशरवानी मौजूद रहे।

दिन का तीसरा और अहम मुकाबला प्रेस 11 और भाजपा 11 के बीच खेला गया। इस मुकाबले में प्रेस 11 ने बेहतरीन टीमवर्क और रणनीति के दम पर जीत हासिल की।

कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेन्द्र यादव, शरद यादव, विजय यादव, मंजीत यादव, छोटू यादव, आकाश यादव, CMD जीतू यादव, दीपक यादव, भोला यादव, आयुष यादव, तरुण यादव, विक्की यादव, देवेंद्र यादव, आशीष यादव, विलास यादव, पुकार यादव, सन्नी यादव, अवि यादव, वीके यादव, राजा यादव, शुभ, सुजल, सतेन्द्र यादव द्वारा किया गया।

मैच के दौरान कृष्ण सेना यादव समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी से आयोजन का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना रहा।

Comments

Popular posts from this blog

मोपका के ठाकुर देव मंदिर में होली मिलन व फाग महोत्सव, पारंपरिक गीतों से रंगीन हुआ माहौल

तुर्काडीह में मंदिर सीमांकन को लेकर बढ़ी हलचल रास्ते के विवाद के बीच प्रशासन ने शुरू की नाप-जोख

एकजुटता, समरसता और रिश्तों की मजबूती का संदेश देता विश्वकर्मा लोहार समाज का परिचय सम्मेलन।”