बिलासपुर में एक परिवार ने पुलिस और राजस्व अमले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थी रवि यादव के अनुसार, 18 मार्च 2026 की सुबह तहसील के माल जमादार और पुलिसकर्मी, किशोर राय के साथ उनके घर पहुंचे और बिना वैधानिक आदेश के एक्सीवेटर से तोड़फोड़ शुरू कर दी

बिलासपुर में एक परिवार ने पुलिस और राजस्व अमले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थी रवि यादव के अनुसार, 18 मार्च 2026 की सुबह तहसील के माल जमादार और पुलिसकर्मी, किशोर राय के साथ उनके घर पहुंचे और बिना वैधानिक आदेश के एक्सीवेटर से तोड़फोड़ शुरू कर दी,प्रार्थी ने न्यायालय के दस्तावेज दिखाकर कार्रवाई रोकने का निवेदन किया, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया।

रवि यादव जब शिकायत दर्ज कराने थाना सिविल लाइन पहुंचे, तो उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई और सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक थाने में बैठाए रखा गया। इस दौरान घर में तोड़फोड़, सामान फेंकने और परिवार के साथ धक्का-मुक्की की गई, जिससे उनकी पत्नी कुसुम यादव बेहोश हो गईं, बच्चों में भी डर का माहौल है

जिससे उनकी पत्नी कुसुम यादव बेहोश हो गईं, बच्चों में भी डर का माहौल है। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह जब एसपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश,लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई, उन्होंने उक्त मामले में प्रशासन से उचित जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

मोपका के ठाकुर देव मंदिर में होली मिलन व फाग महोत्सव, पारंपरिक गीतों से रंगीन हुआ माहौल

तुर्काडीह में मंदिर सीमांकन को लेकर बढ़ी हलचल रास्ते के विवाद के बीच प्रशासन ने शुरू की नाप-जोख

एकजुटता, समरसता और रिश्तों की मजबूती का संदेश देता विश्वकर्मा लोहार समाज का परिचय सम्मेलन।”