युवा नेता सुनील साहू को बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण ओबीसी विभाग के अध्यक्ष बने

सुनील साहू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण (ओबीसी विभाग) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। संगठन ने इसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण फैसला माना है।
सुनील साहू लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। छात्र राजनीति से लेकर युवा कांग्रेस तक उन्होंने युवाओं, किसानों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और जमीनी पकड़ के चलते क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि सुनील साहू सामाजिक और राजनीतिक रूप से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनकी पत्नी भी नगर पालिका बोदरी से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी हैं। संगठन के प्रति समर्पण और आमजन से सीधे जुड़ाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र में साहू समाज को प्रभावशाली मतदाता वर्ग माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा युवा चेहरे को नेतृत्व सौंपे जाने को संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील साहू ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने युवाओं, किसानों, मजदूरों और पिछड़ा वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि सुनील साहू के नेतृत्व में बिलासपुर ग्रामीण में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में कांग्रेस और मजबूत होकर उभरेगी।

Comments

Popular posts from this blog

मोपका के ठाकुर देव मंदिर में होली मिलन व फाग महोत्सव, पारंपरिक गीतों से रंगीन हुआ माहौल

तुर्काडीह में मंदिर सीमांकन को लेकर बढ़ी हलचल रास्ते के विवाद के बीच प्रशासन ने शुरू की नाप-जोख

एकजुटता, समरसता और रिश्तों की मजबूती का संदेश देता विश्वकर्मा लोहार समाज का परिचय सम्मेलन।”