मोपका के ठाकुर देव मंदिर में होली मिलन व फाग महोत्सव, पारंपरिक गीतों से रंगीन हुआ माहौल

होली के पावन अवसर पर मोपका स्थित ठाकुर देव मंदिर परिसर में रविवार 15 मार्च 2026 को भव्य होली मिलन समारोह एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम रात 10 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के लोग परिवार सहित शामिल होकर रंगों के इस उत्सव का आनंद लेते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह होली के रंग में रंग दिया। प्रसिद्ध प्रस्तोता नीलकमल वैष्णव “सतरंगी रे” ने अपनी विशेष प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके गीतों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।

आयोजन का उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारा, प्रेम और होली की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में आकाश जितेन्द्र यादव (सचिव जिला कांग्रेस कमेटी एवं अध्यक्ष बिलासपुर बस संघ) और समस्त यादव परिवार की ओर से क्षेत्रवासियों को सहपरिवार आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर कोको पाड़ी, राजेंद्र शुक्ला, राकेश यादव, लक्ष्मीनाथ साहू, राजेंद्र साहू, गौरीशंकर यादव, पूर्व पार्षद राजेंद्र यादव सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया।

Comments

Popular posts from this blog

तुर्काडीह में मंदिर सीमांकन को लेकर बढ़ी हलचल रास्ते के विवाद के बीच प्रशासन ने शुरू की नाप-जोख

एकजुटता, समरसता और रिश्तों की मजबूती का संदेश देता विश्वकर्मा लोहार समाज का परिचय सम्मेलन।”