तुर्काडीह में मंदिर सीमांकन को लेकर बढ़ी हलचल रास्ते के विवाद के बीच प्रशासन ने शुरू की नाप-जोख
बिलासपुर के ग्राम पंचायत तुर्काडीह में स्थित माता चौराहा मंदिर के सीमांकन को लेकर सोमवार को प्रशासनिक हलचल तेज रही। बिलासपुर तहसील कार्यालय से पटवारी और राजस्व निरीक्षक की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर की जमीन की नाप-जोख शुरू की।
बताया जा रहा है कि मंदिर से गांव की ओर जाने वाले रास्ते को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों और पंचायत के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी विवाद के समाधान के लिए प्रशासन की मौजूदगी में सीमांकन प्रक्रिया कराई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सही सीमांकन के बाद मंदिर परिसर की वास्तविक जमीन और रास्ते की स्थिति साफ हो सकेगी, जिससे लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म होने की उम्मीद है। सरपंच प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील कार्यालय में जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू कराई गई है, ताकि भविष्य में पंचायत यहां विकास कार्य करा सके।
Comments
Post a Comment