सिरगिट्टी क्षेत्र के प्रमुख अंडरब्रिज को 45 दिनों के लिए बंद करने के फैसले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के प्रमुख अंडरब्रिज को 45 दिनों के लिए बंद करने के फैसले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सिरगिट्टी–तारबहार अंडरब्रिज को 1 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक मेंटेनेंस कार्य के लिए बंद किया जाएगा, जिसे आमजन ने अनुचित बताया है। यह अंडरब्रिज सिरगिट्टी, नगपुरा, धमनी सहित आसपास के कई गांवों को बिलासपुर शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।

 प्रतिदिन हजारों लोग रोजगार, व्यापार और पढ़ाई के लिए इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। ऐसे में अचानक 45 दिनों के लिए मार्ग बंद किए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस निर्णय से उन्हें वैकल्पिक मार्ग के रूप में चुचुहियापारा अंडरब्रिज का उपयोग करना पड़ेगा, जो करीब 4 किलोमीटर दूर है। इससे रोजाना लगभग 8 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होगी। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि बिना पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था के यह निर्णय लिया गया है। पहले से ही पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे आम नागरिकों पर इस फैसले का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अंडरब्रिज को पूरी तरह बंद करने के बजाय एक लेन चालू रखी जाए, ताकि दोपहिया वाहन, साइकिल और पैदल यात्री आवागमन कर सकें। साथ ही मेंटेनेंस कार्य को तय समय से पहले पूरा करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे पुलिस बल की तैनाती की भी मांग की गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द इस फैसले पर पुनर्विचार कर राहत देने की अपील की है, ताकि भीषण गर्मी के बीच आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना

Comments