कोरबा में छत्तीसगढ़ सराफा अध्यक्ष कमल सोनी का भव्य स्वागत, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के लिए जताया आभार

कोरबा। छत्तीसगढ़ सराफा संघ के अध्यक्ष कमल सोनी के कोरबा प्रवास के दौरान स्थानीय सराफा व्यापारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कोरबा सराफा संघ की ओर से जेके ज्वेलर्स में आयोजित कार्यक्रम में सराफा व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने उनका सम्मान किया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सराफा कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर के पंडरी स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण निर्णय को सराफा व्यापार के विकास की दिशा में बड़ी सौगात माना जा रहा है।
कोरबा प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ सराफा संघ के अध्यक्ष कमल सोनी, कोरबा सराफा संघ के अध्यक्ष राम कुमार सोनी एवं उनकी टीम ने छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से मुलाकात कर जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की मंजूरी के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सराफा व्यवसाय से जुड़े कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजय सोनी, जितेन्द्र सोनी, रोहित साह, जय सोनी, मोतीलाल जैन और जय किशन सोनी सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।सराफा व्यापारियों ने विश्वास जताया कि जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा छत्तीसगढ़ का सराफा उद्योग राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान हासिल करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

मोपका के ठाकुर देव मंदिर में होली मिलन व फाग महोत्सव, पारंपरिक गीतों से रंगीन हुआ माहौल

तुर्काडीह में मंदिर सीमांकन को लेकर बढ़ी हलचल रास्ते के विवाद के बीच प्रशासन ने शुरू की नाप-जोख

एकजुटता, समरसता और रिश्तों की मजबूती का संदेश देता विश्वकर्मा लोहार समाज का परिचय सम्मेलन।”