तखतपुर ग्रामीण ब्लॉक को मिला नया प्रभारी, अमित यादव को मिली जिम्मेदारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए अमित यादव को तखतपुर (ग्रामीण ब्लॉक) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति जिला बिलासपुर ग्रामीण के प्रभारी शैलेश नीतिन त्रिवेदी एवं जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल के मार्गदर्शन में की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने अमित यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
संगठन के वरिष्ठ नेताओं—डॉ. चरण दास महंत, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, देवेंद्र यादव—ने भी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अमित यादव संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यकर्ताओं में भी इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने नए प्रभारी को शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मोपका के ठाकुर देव मंदिर में होली मिलन व फाग महोत्सव, पारंपरिक गीतों से रंगीन हुआ माहौल

तुर्काडीह में मंदिर सीमांकन को लेकर बढ़ी हलचल रास्ते के विवाद के बीच प्रशासन ने शुरू की नाप-जोख

एकजुटता, समरसता और रिश्तों की मजबूती का संदेश देता विश्वकर्मा लोहार समाज का परिचय सम्मेलन।”