बिलासपुरमनरेगा संशोधन के विरोध में युवा कांग्रेस का बड़ा ऐलान,,,,प्रदेशभर में एक साथ प्रेसवार्ता,,,,


प्रेस विज्ञप्ति

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी श्री अमित सिंह पठानिया जी, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में मनरेगा संशोधन के विरोध में आयोजित होने वाली युवा महापंचायत कार्यक्रम को लेकर दिनांक 31 जनवरी 2026 को सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

इसी क्रम में जिला शहर युवा कांग्रेस एवं जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस भवन, बिलासपुर में प्रेसवार्ता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस द्वारा मनरेगा संशोधन को गरीब, मजदूर एवं ग्रामीण हितों के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की गई।

प्रेसवार्ता को जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री गौरव ठाकुर, सहप्रभारी श्री अपराजित तिवारी, जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजू यादव, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री सुनील पटेल जिला एवं युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता श्री स्वप्निल हूमने ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा संशोधन से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों का रोजगार छिनने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है, जिसे युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। साथ ही मनरेगा संशोधन के विरोध में आयोजित होने वाली युवा महापंचायत की विस्तृत जानकारी मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुँचाई गई।

प्रेसवार्ता के दौरान NOB फॉर्म का विधिवत शुभारंभ (लॉन्च) करते हुए बताया गया कि nob युवाओं को संविधान के मूल्यों के साथ नेतृत्व के लिए आमंत्रित करती है युवा कांग्रेस के पदाधिकारी निर्वाचित जन प्रतिनिधि जन आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता इसका लाभ लेंगे और राष्ट्रीय नेतृत्व करेंगे  
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने शीघ्र ही मनरेगा संशोधन को वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
प्रदेश महासचिव अंकित गौरहा जी प्रदेश महासचिव नीरज घोरे जी प्रदेश प्रवक्ता स्वप्निल हूमने मो अयाज बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू, तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष अनिल कौशिक मस्तूरी जिला उपाध्यक्ष राजू सूर्यवंशी, मयंक सिंह गौतम विकास दुबे अभय भार्गव हितेश यादव द्वारिका लश्कर  आदि युवा साथी शामिल रहे

Comments

Popular posts from this blog

मोपका के ठाकुर देव मंदिर में होली मिलन व फाग महोत्सव, पारंपरिक गीतों से रंगीन हुआ माहौल

तुर्काडीह में मंदिर सीमांकन को लेकर बढ़ी हलचल रास्ते के विवाद के बीच प्रशासन ने शुरू की नाप-जोख

एकजुटता, समरसता और रिश्तों की मजबूती का संदेश देता विश्वकर्मा लोहार समाज का परिचय सम्मेलन।”