25 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाता बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला, आत्मनिर्भरता और रोजगार का बना सशक्त मंच
बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला केवल व्यापार का मंच नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभा, उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को नई पहचान मिलती है। यह मेला आत्मनिर्भर भारत की सोच को जमीनी स्तर पर मजबूत करता है और छत्तीसगढ़ की आर्थिक क्षमता को देशभर में प्रस्तुत करता है। रायपुर की तरह बिलासपुर भी तेजी से प्रगति करे। और यह तभी संभव है जब व्यापारी और नेता मिलकर समन्वय करे।
विधायक अटल श्रीवास्तव
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि 25 वर्ष पहले हरिश केडिया द्वारा शुरू किया गया यह मेला ऊंचाई को छू रहा है आगे भी डॉ किरण पाल सिंह चावला और बीएनआई परिवार के प्रयास से प्रगति करेगी। बीएनआई द्वारा आयोजित यह मेला छत्तीसगढ़ के व्यापारिक विकास का आईना है। एक ही मंच पर छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि राज्य आर्थिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे आयोजन युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करते हैं और रोजगार के नए अवसरों का सृजन करते हैं।
ok
Comments
Post a Comment